नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी करीब 7,000 रुपये की गिरावट आई जबकि सोना 1,000 रुपये सस्ता हो गया। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। इस कारण सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,71,886 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,400. रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 6,937 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,949 रुपये तक आई। सुबह 10.10 बजे यह 153 रुपये की तेजी के साथ 2,72,039 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना भी शुरुआती कारोबार में 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,547 रुपये तक गिरा। 10.15 बजे यह 19 रुपये की तेजी के साथ 1,58,566 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा बाजार का हाल

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 710 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,220 रुपये पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट वाला गोल्ड 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 18 कैरेट वाला गोल्ड 530 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,170 रुपये पर था। चांदी 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *